Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख छात्रों के लिए बड़ी राहत, हॉस्टल नहीं मिला तो सरकार देगी किराया

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
64 Views 5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ के 2.59 लाख छात्रों के लिए बड़ी राहत, हॉस्टल नहीं मिला तो सरकार देगी किराया

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। शासकीय कॉलेजों में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। सरकारी हॉस्टल में सीट नहीं मिलने पर अब विद्यार्थियों को निजी कमरे के किराये का पूरा बोझ उठाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार जल्द ही ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना’ लागू करने जा रही है।

 

शहर के हिसाब से मिलेगी आर्थिक सहायता

 

योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को उनके कॉलेज स्थित शहर के अनुसार हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह राशि साल में 10 महीनों के लिए तीन किस्तों में सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

 

- रायपुर (राजधानी): ₹3,000 प्रतिमाह

- संभागीय मुख्यालय—बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा: ₹2,500 प्रतिमाह

- जिला एवं विकासखंड मुख्यालय: ₹2,000 प्रतिमाह

 

छह वर्षों तक मिल सकेगा योजना का लाभ

 

योजना का लाभ स्नातक स्तर पर अधिकतम चार वर्ष और स्नातकोत्तर स्तर पर दो वर्ष तक लिया जा सकेगा। यानी पात्र विद्यार्थी अधिकतम छह वर्षों तक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

 

प्रदेश के 343 शासकीय कॉलेजों में करीब 2.88 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 2.59 लाख विद्यार्थी SC, ST और OBC वर्ग से संबंधित हैं।

 

हॉस्टल में सीट नहीं मिलने से होती थी परेशानी

 

सरकारी हॉस्टलों में सीमित सीट होने के कारण हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को निजी कमरों या किराये के मकानों में रहना पड़ता है। किराये और अन्य खर्चों के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में परेशानी होती थी। नई योजना से ऐसे विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

 

योजना के लिए प्रमुख पात्रता

 

आय सीमा: विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।

 

शैक्षणिक योग्यता: स्नातक में प्रवेश के लिए 12वीं में प्रथम श्रेणी तथा स्नातकोत्तर के लिए स्नातक में कम से कम 55 प्रतिशत अंक आवश्यक होंगे। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

 

कौन नहीं ले सकेगा लाभ: सरकारी, अनुदान प्राप्त अथवा किसी संस्था द्वारा संचालित हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

 

फिलहाल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 31 अगस्त तक चल रही है। योजना लागू होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को किराये के खर्च में सीधी आर्थिक सहायता मिलने से उच्च शिक्षा की राह आसान होने की उम्मीद है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos