✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
नाम:- फैजल मेमन
पद: ब्लॉक रिपोर्टर सरोना / नरहरपुर
जिला: कांकेर
नवगठित कार्यकारिणी ने शिक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट, वर्ष 2019 में नियुक्त कृषि शिक्षकों के लिए विशेष बी.एड. ब्रिज कोर्स संचालित करने सहित प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा
कांकेर / रायपुर, 19 नवंबर 2026:
प्रदेश भर के कृषि शिक्षकों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण तथा व्यावसायिक उन्नयन के उद्देश्य से 'छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षक संघ' (पंजीयन क्रमांक - 122202699552) का विधिवत गठन किया गया है। कांकेर में आयोजित एक विशेष ऑनलाइन प्रांतीय बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े कृषि शिक्षकों ने सर्वसम्मति से डॉ. आशीष रावल को संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना।
इसके साथ ही संगठन के सुचारू संचालन और प्रदेश के सभी संभागों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने हेतु अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का भी निर्वाचन किया गया:
* प्रदेश अध्यक्ष: डॉ. आशीष रावल
* महासचिव: निधि वर्मा एवं हरीश कुमार साहू
* उपाध्यक्ष (संभाग अध्यक्ष): विपिन पटेल (सरगुजा संभाग), अंकुर राठौर (बिलासपुर संभाग), रितु भारती (रायपुर संभाग), सुनील कुमार वर्मा (दुर्ग संभाग) एवं संदीप मंडल (बस्तर संभाग)
* सचिव: लक्ष्मीकृष्ण धुर्वे
* कोषाध्यक्ष: भूपेश कुमार नेताम।
संघ के गठन के पश्चात, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बीते 18 नवंबर 2026 को नवा रायपुर स्थित सिविल लाइन में प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री जी से उनके बंगले में सौजन्य मुलाकात की। इस भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को नवगठित संघ की कार्यकारिणी से अवगत कराते हुए कृषि शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा।
चर्चा के दौरान विशेष रूप से वर्ष 2019 में नियुक्त (बी.एड. की अनिवार्यता से छूट प्राप्त) कृषि शिक्षकों की भविष्य की पदोन्नति में आने वाली बाधाओं को दूर करने हेतु एनसीटीई (NCTE) के नियमों के तहत विशेष बी.एड. ब्रिज कोर्स संचालित कराए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। शिक्षा मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और कृषि शिक्षकों की जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशीष रावल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ पूरी एकजुटता के साथ कृषि शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान के लिए कार्य करेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!