Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति की महक: डीडी नगर, रायपुर में गूंजा 'सुवा नाच' का लोक संगीत

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति की महक: डीडी नगर, रायपुर में गूंजा 'सुवा नाच' का लोक संगीत

रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

छत्तीसगढ़ की माटी और संस्कृति की महक: डीडी नगर, रायपुर में गूंजा 'सुवा नाच' का लोक संगीत


रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और पुरखौती धरोहर को सहेजने की दिशा में राजधानी रायपुर के गोल चौक, दीनदयाल उपाध्याय (डीडी नगर) में एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। "सुवा नाच हमर संस्कृति, हमर अभिमान" के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़िया माटी की सौंधी खुशबू और लोककला की मिठास को जीवंत कर दिया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, बोली और प्राचीन संस्कृति से जोड़ना तथा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कलाओं का संरक्षण करना था। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुवा (मादा तोता) नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
आयोजकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति ही यहां की असली पहचान और गहना है, जिसे संजोकर रखना हम सबका कर्तव्य है। यह सांस्कृतिक आयोजन 'सांस्कृतिक परिपालन मंच' के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos