Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चोरिया गांव में श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️गुलशन कुमार जिला रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

 

🟩 चोरिया गांव में श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने संभाली स्वच्छता की कमान, सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

 

🟨 समाज सेवा में लगातार सक्रिय समिति, जरूरतमंद छात्रा की पढ़ाई में सहयोग से लेकर वृक्षारोपण और प्रतिभा सम्मान तक कर चुकी है सराहनीय कार्य

 

📰 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम चोरिया में श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देवांगन मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर के पास सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। युवाओं की इस पहल की ग्रामवासियों ने सराहना की।

 

🧹 गंदगी और कीचड़ से परेशान थे मोहल्लेवासी

 

श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार साहू ने बताया कि देवांगन मोहल्ले की गली में अत्यधिक गंदगी, कीचड़ और बरसात का कचरा जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन एवं निस्तारी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बैठक कर स्वयं सफाई अभियान की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया।

 

इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर सफाई कार्य किया और ग्रामीणों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सफाई अभियान के बाद मोहल्लेवासियों एवं ग्रामीणों ने समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

🤝 समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे शामिल

 

इस स्वच्छता अभियान में समिति के अध्यक्ष अखिल कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश देवांगन, सचिव कांति देवांगन, कोषाध्यक्ष ध्रुव साहू सहित उत्तराकांत कश्यप, दिन दयाल देवांगन, दूलेश्वर साहू, लोचन कहरा, डॉ. फिरत साहू, डॉ. संतोष देवांगन, भागीरथी बरेठ, विजय साहू एवं उत्तम देवांगन ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 

🌳 पहले भी समाज सेवा के क्षेत्र में कर चुकी है उल्लेखनीय कार्य

 

श्रीराम सेवा समिति द्वारा इससे पहले भी ग्राम चोरिया के हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।

 

इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा चौथी में अध्ययनरत छात्रा तानिया साहू, जिनके पिता का निधन हो चुका है और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई में परेशानी आ रही थी, उसकी मदद के लिए समिति आगे आई। समिति ने छात्रा को इस शिक्षा सत्र की फीस के साथ पेन, कॉपी और पेंसिल उपलब्ध कराकर उसकी आगे की पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया।

 

🌟 आगे भी पूरे गांव में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

 

श्रीराम सेवा समिति ने आने वाले समय में पूरे गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। समिति के युवाओं की यह पहल बताती है कि सामूहिक प्रयास और सामाजिक जिम्मेदारी से गांव में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos