Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चेराकुर में नवनिर्मित आकर्षक आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
चेराकुर में नवनिर्मित आकर्षक आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण  हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

 

चेराकुर में नवनिर्मित आकर्षक आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने ग्रामीणों को किया समर्पित

 

 

जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2026/ ग्रामीण अंचल में बाल विकास, बेहतर पोषण और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए मंगलवार को बस्तर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चेराकुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी  भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पूजा-अर्चना कर इस नवीन भवन को ग्रामीणों एवं नौनिहालों को समर्पित किया।

          लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्राथमिक शिक्षा और उत्तम पोषण की सबसे मजबूत आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि आकर्षक चित्रों, वर्णमाला व बाल-सुलभ आकृतियों से सुसज्जित इस नए भवन के बनने से नन्हे बच्चों को सुरक्षित, प्रेरणादायक व अनुकूल वातावरण मिलेगा। इससे केंद्र के संचालन सहित विभिन्न पोषण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा सकेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट अधोसंरचना और जनसेवा के कार्य निरंतर प्राथमिकता के साथ जारी रहेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष बघेल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos