Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चिरमिरी में युवती से दुष्कर्म का आरोप, शराब पिलाकर आग लगाने की कोशिश

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
70 Views 5 Min Read 0 Comments
चिरमिरी में युवती से दुष्कर्म का आरोप, शराब पिलाकर आग लगाने की कोशिश

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

एमसीबी। चिरमिरी इलाके में एक युवती के साथ दिनदहाड़े दुष्कर्म और उसके बाद आग लगाने की कोशिश किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर चिरमिरी पुलिस ने दो पहचान के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

सुनसान जगह ले जाकर वारदात का आरोप

 

पीड़िता के मुताबिक, वह इलाज के लिए जंगल के रास्ते अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे पहचान के दो युवक मिले। आरोप है कि दोनों युवक उसे बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर जबरदस्ती उसके मुंह में शराब डाली और उसे आग लगाने की कोशिश की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

 

थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

 

घटना के बाद पीड़िता चिरमिरी थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।

 

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश

 

चिरमिरी सीएसपी रवि कुजूर के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसका बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटनास्थल की भी जांच की गई है।

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की पूरी स्थिति जांच और साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos