Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चाकूबाजी के खौफनाक खेल पर पुलिस का शिकंजा: तोरवा और तारबहार का वॉन्टेड बदमाश गुलशन हण्डलेश्कर सलाखों के पीछे

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
54 Views 5 Min Read 0 Comments
चाकूबाजी के खौफनाक खेल पर पुलिस का शिकंजा: तोरवा और तारबहार का वॉन्टेड बदमाश गुलशन हण्डलेश्कर सलाखों के पीछे

चाकूबाजी के खौफनाक खेल पर पुलिस का शिकंजा: तोरवा और तारबहार का वॉन्टेड बदमाश गुलशन हण्डलेश्कर सलाखों के पीछे

बिलासपुर।

 

सड़कों पर धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने और चाकूबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। तोरवा पुलिस ने वैशाली अपार्टमेंट में हुए खूनी विवाद और चाकूबाजी के संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर आरोपी गुलशन हण्डलेश्कर (22 वर्ष) को धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी न सिर्फ तोरवा बल्कि तारबहार थाने में भी दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

वैशाली अपार्टमेंट में हुआ था खूनी बखेड़ा

घटना 29 अगस्त की है, जब तोरवा थाना क्षेत्र के वैशाली अपार्टमेंट में कुछ उपद्रवी युवकों के बीच गाली-गलौज के बाद धारदार चाकू निकल आए थे। खुलेआम हथियार लहराते हुए हुए इस खूनी विवाद से इलाके में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस ने मोर्चा संभाला और अगले ही दिन, यानी 30 अगस्त को मामले में शामिल दो आरोपियों—वरुण और अमन हठगेन को दबोचकर जेल भेज दिया था।

जाल बिछाकर दबोचा गया मुख्य फरार आरोपी

विवाद के बाद से ही एनी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय गुलशन हण्डलेश्कर फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। आखिरकार 4 सितंबर को पुलिस ने घेराबंदी कर गुलशन को गिरफ्तार कर लिया।

तारबहार थाने का भी निकला पुराना हिस्ट्री/वॉन्टेड

पुलिस की पूछताछ और रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि गुलशन कोई नया खिलाड़ी नहीं है। वह थाना तारबहार के अपराध क्रमांक 306/2026 (मारपीट और जानलेवा हमला समेत बीएनएस की विभिन्न धाराएं) में भी फरार चल रहा था। तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई के साथ ही तारबहार पुलिस ने भी उक्त प्रकरण में उसकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज कर ली है।

संगीन धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत शिकंजा

पकड़े गए आरोपी पर तोरवा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 465/2026 और 469/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट सहित 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि शहर में चाकू संस्कृति और गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तोरवा पुलिस इन मामलों में जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos