Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा*

State Head - Kishor
State Head - Kishor
58 Views 5 Min Read 0 Comments
*चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा*

✍️जिला राजनांदगांव (छ.ग.) केशव साहू जिला ब्यूरो हमर प्रदेश CG न्यूज

 

सिटी कोतवाली पुलिस ने आगामी गणेश पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकाश गणवीर (29 वर्ष) स्टेट स्कूल के पास फ्लाईओवर के नीचे चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया।

 

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 534/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

 

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक रतन सिंह नेताम, आरक्षक अश्वनी ठाकुर, राजेश साहू एवं पूरन लाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos