बिलासपुर:
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और गुंडे-बदमाशों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। इसी अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
* सूचना व कार्रवाई: 18 सितंबर 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वाली नाला, तेलीपारा रोड के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
* वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश: सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा।
आरोपी व बरामदगी
* आरोपी का नाम: विक्की खटीक (22 वर्ष), पिता अशोक खटीक, निवासी डी.पी. कॉलेज के पास, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
* जब्ती: आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
दर्ज अपराध
आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 534/26, धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में गुंडागर्दी और दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
✍️अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!