Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाया बाल विवाह*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

✍️ पद : जिला रिपोर्टर

📍 जिला : कांकेर

👤 नाम : शैलेन्द्र जैन

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

*छोटेबेठिया में 15 वर्ष 11 माह की नाबालिग बालिका का विवाह होने से पहले संयुक्त टीम ने की कार्रवाई*

 

 जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोटेबेठिया में प्रशासन की तत्परता से एक नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर मिली सूचना के आधार पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विवाह की तैयारियों को रुकवाने की कार्रवाई की।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय ने बताया कि पखांजूर क्षेत्र के ग्राम छोटेबेठिया में आगामी 26 दिसंबर 2026 को नाबालिग बालिका का विवाह निर्धारित था। इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर को मिली। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर विभाग द्वारा संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, थाना छोटेबेठिया पुलिस एवं ग्राम पंचायत सचिव शामिल थे।

टीम ने ग्राम छोटेबेठिया पहुंचकर दोनों पक्षों, परिजनों एवं समाज प्रमुखों से चर्चा की तथा बालिका के आधार कार्ड और शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों के सत्यापन में बालिका की उम्र 15 वर्ष 11 माह पाई गई, जबकि विवाह के लिए तय युवक की उम्र 23 वर्ष थी। इस प्रकार प्रस्तावित विवाह बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया।

टीम ने मौके पर उपस्थित दोनों पक्षों के माता-पिता, ग्रामवासियों, समाज प्रमुखों, पंचों एवं अन्य सदस्यों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों, दुष्परिणामों तथा अधिनियम के तहत सजा के प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी। अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने बाल विवाह नहीं करने पर सहमति जताई। इसके पश्चात आपसी सहमति से विवाह को रोक दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें, ताकि बच्चों के अधिकारों एवं उनके सुरक्षित भविष्य की रक्षा की जा सके।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos