Sunday, September 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान ।*        *269 मामलों में 1.86 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया ।* 

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
29 Views 5 Min Read 0 Comments
*चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान ।*          *269 मामलों में 1.86 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया ।* 

 

 

*चांपा स्टेशन में चला किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान ।*  

   

 *269 मामलों में 1.86 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया ।* 

 

 

 

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

 

 इसी क्रम में दिनांक 18 अगस्त 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के चांपा स्टेशन में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल थे।

 

 इस अभियान के दौरान चांपा स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली 12 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 269 मामलों से कुल 1,86,225 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 202 मामलों से 01 लाख 54 हजार 840 रुपये, अनियमित टिकट के 40 मामलों से 28 हजार 585 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 27 मामलों से 02 हजार 800 रुपये का जुर्माना शामिल है |

 

 रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें। रेलवे राष्ट्र की महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति है, इसकी सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

रिपोर्ट अभिषेक कुमार पाण्डेय 

स्टेट हेड रिपोर्टर 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

 

Hamar pradesh CG

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos