Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख की सहायता की घोषणा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
94 Views 5 Min Read 0 Comments
चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने परिजनों को 5-5 लाख की सहायता की घोषणा

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

रायपुर। उत्तराखंड के चमोली जिले में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में कुल 10 श्रमिकों की जान गई, जबकि कोंडागांव जिले के दो श्रमिक घायल हुए हैं।

 

हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल कोंडागांव जिले के दो श्रमिकों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

कोंडागांव के चार श्रमिकों की गई जान

 

जानकारी के मुताबिक मृतकों में ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक शामिल हैं। सभी दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है। सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

 

कैसे हुआ था हादसा?

 

चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर-पीपलकोटी टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। 13 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे भारी भूस्खलन और पहाड़ी से पानी के रिसाव के कारण टनल के अंदर 22 श्रमिक फंस गए।

 

सूचना मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद लगातार चले अभियान में मलबे के अंदर से एक-एक कर शव बरामद किए गए।

 

117 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

 

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 117 घंटे तक लगातार बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई चुनौतियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने काम जारी रखा। टनल के अंदर फंसी मशीनों को भी बाहर निकाला गया।

 

रेस्क्यू अभियान के दौरान कुल 10 श्रमिकों के शव बरामद किए गए। हादसे में छत्तीसगढ़ के चार श्रमिकों की मौत ने प्रदेश में शोक की लहर पैदा कर दी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos