✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान का अलर्ट: महासमुंद जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी
कलेक्टर विनय लंगेह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जारी किया आदेश**
महासमुंद, 28 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए महासमुंद जिले में 29 अक्टूबर, गुरुवार को सभी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से
लागू होगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!