चक्रवाती तूफान अर्नब का असर करवा चौथ पर छत्तीसगढ़ में बारिश-कोहरे का साया, चांद के दीदार पर संकट
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
जगदलपुर- बस्तर
बंगाल की खाड़ी में उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) अब छत्तीसगढ़ में भी कहर बन कर बरस रहा है। तूफान ने बुधवार 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट पर 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल किया, जिसमें 3 से 6 लोगों की मौत और 1.80 लाख लोगों को निकाला गया।
तूफान का असर अब सीधे छत्तीसगढ़ में दिख रहा है, और आज करवा चौथ के दिन बस्तर में व्रतधारी सुहागिनों की चिंता बढ़ा दी है।
छत्तीसगढ़ में अर्नब का असर:
मौसम विभाग के अनुसार अर्नब तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 24-48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी है।
- बस्तर संभाग में रेड अलर्ट: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है।
- जगदलपुर में बारिश: बुधवार को जगदलपुर में 15.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
- तेज हवाएं: प्रदेश में 50-60 किमी, झोंकों में 70 किमी तक हवा चलने की संभावना है।
- स्कूल बंद: मौसम की गंभीरता को देखते हुए आज 29 अक्टूबर को राज्य के 12 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, धमतरी, कांकेर शामिल हैं।
- प्रशासन अलर्ट मोड पर है, NDRF-SDRF की टीमें तैयार हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!