Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चक्रवाती तूफान 'अकवान' का असर: महासमुंद में कल से बदलेगा मौसम, बारिश की चेतावनी; धान खरीदी केंद्रों पर अलर्ट

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़*  मौसम अलर्ट | महासमुंद

 *महासमुंद* : बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Akwan) का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 19 नवंबर से 21 नवंबर के बीच महासमुंद जिले में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।

 

 *मुख्य बिंदु:* 

• बारिश के आसार: कल (19 नवंबर) से जिले में घने बादल छाए रहने के साथ ही 20 और 21 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

• बढ़ेगी ठिठुरन: आज महासमुंद का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 14°C के आसपास दर्ज किया गया। बारिश और बादलों के कारण शुक्रवार तक दिन का तापमान गिरकर 23°C तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ेगा।

 

• किसानों और खरीदी केंद्रों के लिए अलर्ट: जिले में वर्तमान में खरीफ धान खरीदी जारी है। ऐसे में बेमौसम बारिश की आशंका को देखते हुए किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और उपार्जन केंद्रों पर धान को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल व पुख्ता इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

 

• सेहत का रखें ख्याल: मौसम में बदलाव और नमी के कारण महासमुंद की वायु गुणवत्ता (AQI) भी 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है, जिसे देखते हुए बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

 

✍️ब्लॉक रिपोर्टर -कमलेश चंद्राकर , महासमुंद हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos