Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चक्रवात ‘अर्नब’ ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में गिरी धान की फसल का सर्वे शुरू

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

चक्रवात ‘अर्नब’ ने किसानों की बढ़ाई चिंता, खेतों में गिरी धान की फसल का सर्वे शुरू

 

टमटोरा और रामटेक में राजस्व-कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, बीमित किसान 72 घंटे के भीतर दर्ज कराएं फसल नुकसान की सूचना

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2026। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से खरीफ फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण तेज कर दिया है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रही हैं।

 

इसी कड़ी में 31 अक्टूबर को सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम टमटोरा और रामटेक में खेतों का मौका निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई किसानों के खेतों में धान की फसल गिरने और जलभराव की स्थिति सामने आई। अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लेकर क्षेत्रवार फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने सर्वेक्षण कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत एवं क्षतिपूर्ति दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 

उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि कृषि विभाग की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर निगरानी कर रही हैं। उन्होंने किसानों को जलभराव वाले खेतों से जल्द पानी निकालने की व्यवस्था करने की सलाह दी है, ताकि फसल को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके।

 

किसान 72 घंटे के भीतर दें सूचना

 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर घटना की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य है। इसके लिए किसान टोल-फ्री हेल्पलाइन 14447 अथवा व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कृषि रक्षक पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा कृषि विभाग के जरिए बीमा कंपनी को लिखित सूचना देने की सुविधा भी उपलब्ध है।

 

प्रशासन ने प्रभावित एवं बीमित किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा में फसल क्षति की सूचना अवश्य दर्ज कराएं, ताकि बीमा दावे की प्रक्रिया समय पर पूरी कर उन्हें नियमानुसार लाभ मिल सके।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos