Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चक्रवात 'अर्नब' का बस्तर में कहर: इंद्रावती खतरे के निशान पर, कलेक्टर-SP ने लिया बाढ़ का जायजा

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
चक्रवात 'अर्नब' का बस्तर में कहर: इंद्रावती खतरे के निशान पर, कलेक्टर-SP ने लिया बाढ़ का जायजा

स्टेट रिपोर्टर मनोज कुमार भट्ट  बस्तर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

चक्रवात 'अर्नब' का बस्तर में कहर: इंद्रावती खतरे के निशान पर, कलेक्टर-SP ने लिया बाढ़ का जायजा

जगदलपुर, 25 सितंबर 2026: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के चलते बस्तर संभाग में बुधवार से मूसलाधार बारिश जारी है। लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

जिले की सभी नदियां उफान पर हैं और कई मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

इंद्रावती पर ओडिशा में बने खातीगुड़ा बांध के 3 गेट और मुरान बांध के 2 गेट खोल दिए गए हैं। बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से जगदलपुर के निचले इलाकों और नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

*कलेक्टर और SP ने किया दौरा*

हालात को देखते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

दोनों अधिकारियों ने गंगामुंडा पारा, महादेव घाट, खड़कघाट, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल क्षेत्र और नगरनार-भेजापदर मार्ग पर बोड़ना नदी के पास जाकर स्थिति देखी।

इस दौरान राहत शिविरों में खाने-पीने, रहने और दवाइयों की व्यवस्था भी चेक की गई।

*प्रशासन की अपील*

कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि -
1. उफनते नाले और डूबे हुए पुल को पार न करें
2. अफवाहों पर ध्यान न दें
3. किसी भी आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष या अपने क्षेत्र के तहसीलदार को तुरंत सूचना दें।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos