Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर नगरी में हंगामा, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

ब्लॉक रिपोर्टर - वरुण देव नेताम, नगरी, जिला - धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

 

धर्मांतरण और भगवान श्रीराम के अपमान का लगाया आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर नगर बंद की चेतावनी

 

नगरी। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक मुख्यालय में चंगाई प्रार्थना सभा को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। नगर के वार्ड क्रमांक 12 में आयोजित प्रार्थना सभा की सूचना मिलने पर हिंदू जागरण मंच सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल संचालित होने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार चंगाई प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसी को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। देखते ही देखते मामला गरमा गया और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने एक पास्टर पर भगवान श्रीराम के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में कथित धर्मांतरण की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन और नगरी नगर बंद कराया जाएगा।

 

लिखित शिकायत मिलने पर होगी जांच और कार्रवाई

 

इस पूरे मामले में पुलिस सीएसपी मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रार्थना सभा को लेकर विवाद और विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली है। संगठन के लोगों को पूरे मामले के संबंध में लिखित शिकायत प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos