✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज ब्लॉक रिपोर्टर – संजय कुमार शुक्ला
बिलासपुर। ग्राम घुटकू के बच्चों के लिए एक अनोखी खेल गतिविधि का आयोजन किया गया। ग्राम घुटकू के सरपंच तिलक चंद वर्मा एवं जनपद पंचायत सदस्य रवि सोनी के प्रयास से बच्चों को बिलासपुर स्थित संजय तरण पुष्कर ले जाकर स्विमिंग फुटबॉल खेल का आयोजन कराया गया।
इस आयोजन में ग्राम घुटकू के बच्चों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। पानी में फुटबॉल खेलने का अलग अनुभव बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। खेल के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।
बच्चों ने पूरे जोश और उल्लास के साथ खेल में भाग लिया और इस अवसर को यादगार बनाया। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की इस पहल से बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ उनमें टीम भावना, आत्मविश्वास और शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने इस अनोखे खेल का भरपूर आनंद लिया और आयोजन को लेकर उनमें काफी उत्साह एवं खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने बच्चों के लिए इस तरह की खेल गतिविधियां आयोजित करने की पहल की सराहना की।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!