✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 23 स्थित घासीदास नगर में सामुदायिक भवन एवं कर्मा मंदिर के पास किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ निगम प्रशासन ने कार्रवाई की है। यहां झोपड़ी बनाकर कथित रूप से अवैध कब्जा किए जाने और प्रतिबंधित सामग्री का व्यवसाय संचालित किए जाने की शिकायत निगम प्रशासन को प्राप्त हुई थी।
शिकायत के आधार पर निगम प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति श्री संजय साव को पूर्व में सूचना पत्र जारी कर प्रतिबंधित सामग्री का विक्रय बंद करने तथा किए गए अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाए जाने पर निगम प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने एवं बेदखली की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ महिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। निगम प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!