Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

घर में धर्मांतरण कराने का आरोप, बजरंग दल ने किया विरोध; पुलिस से कार्रवाई की मांग

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
61 Views 5 Min Read 0 Comments
घर में धर्मांतरण कराने का आरोप, बजरंग दल ने किया विरोध; पुलिस से कार्रवाई की मांग

रायपुर। राजधानी के भनपुरी इलाके में एक मकान में कथित धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित किए जाने के आरोप को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। संगठन ने आरोप लगाया कि मकान के भीतर दर्जनों लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद संगठन की ओर से पुलिस अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कथित अवैध धर्मांतरण के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की गई।

 

जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

 

बजरंग दल की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोपों की निष्पक्ष जांच करने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

 

संगठन का कहना है कि यदि जांच में धर्मांतरण से जुड़े आरोप प्रमाणित होते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। धर्मांतरण के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

स्टेट हेड रिपोर्टर – किशोर कुमार

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos