Home /
खबरे काम की /
*घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा लाभ*
*घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान विक्रय हुआ आसान, किसानों को मिल रहा लाभ*
Chhattisgarh local news
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ जिला रिपोर्टर
देवान सिंह गौरेला पेंड्रा मरवाही
*किसान सुशील कुमार कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 नवंबर 2026/ किसानों की सुविधा और पारदर्शिता के साथ धान उपार्जन की व्यवस्था से अब किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था ने धान विक्रय की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। किसान अब घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर अपनी सुविधानुसार धान उपार्जन केंद्र में धान बेच पा रहे हैं। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत परासी के किसान श्री सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने घर बैठे ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और इसके माध्यम से परासी धान उपार्जन केंद्र में अपना 16 क्विंटल धान विक्रय के लिए लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन की सुविधा से समय की बचत हो रही है और धान बेचने की प्रक्रिया भी सरल एवं सुविधाजनक हो गई है।
उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी व्यवस्था से उन किसानों को भी लाभ मिलेगा, जिनका उत्पादन कम हुआ है। ऐसे किसानों को भी अंतर की राशि प्राप्त होगी। इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनके चेहरे पर खुशी आएगी। किसान सुशील कुमार कुशवाहा ने कहा कि शासन की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसानों के हित में किए जा रहे इन प्रयासों से उनमें उत्साह और खुशी का माहौल है। उन्होंने इस किसान हितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!