Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम सेंदरीपाली में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का भव्य समापन

State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN
State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN
5 Min Read 0 Comments
ग्राम सेंदरीपाली में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का भव्य समापन

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान 

जिला - कोरबा पाली 

 

 

शिक्षा ही हर समस्या का समाधान, शिक्षित समाज से ही बनेगा विकसित राष्ट्र: सभापति माया रूपेश कंवर

 

कोरबा पाली (सेंदरीपाली) - माखनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा ग्राम सेंदरीपाली में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर उपस्थित रहीं।

 

 

शिक्षा और संस्कारों से संवरेगा भविष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति माया रूपेश कंवर ने कहा कि शिक्षा ही हर समस्या का समाधान है। यह केवल डिग्री पाने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में अनुशासन व अच्छे संस्कार अपनाने का आह्वान किया। श्रीमती कंवर ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। NSS जैसे शिविर युवाओं को समाज की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर उनमें सेवा, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और सम्मान समारोह

समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, मां भारती, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने मनमोहक सरस्वती वंदना और पारंपरिक आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कार्यक्रम अधिकारी जी.आर. देवांगन , सतीश साहू सर ने सात दिनों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि प्राचार्य एस.के. पटेल ने स्वयंसेवकों को सामुदायिक सहभागिता का महत्व बताया। इस अवसर पर शिविर में विशेष योगदान के लिए व्याख्याता मंजू रानी विश्वास और हेल्थ केयर ट्रेनर सावित्री साहू को विधायक तुलेश्वर मरकाम द्वारा शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवक विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। नशे से दूर रहने और देश निर्माण में जुटने की सीखमुख्य अतिथि विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, माता-पिता के करीब रहकर अच्छे संस्कार अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, ग्राम पंचायत सरपंच अशोक कुमार कोराम ने गांव को शिक्षित और जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया। इनकी रही गरिमामयी उपस्थितिसमारोह में जनपद सदस्य संगीता सूरज कोराम, सरपंच अशोक कुमार कोराम, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, चंद्रभान टेकाम, रीता टेकाम, शशिलता मरावी, सीएसी मनमोहन मरावी, प्राचार्य एस.के. पटेल, कार्यक्रम अधिकारी जी.आर. देवांगन, सतीश साहू, प्रदीप सूर्यवंशी(आई टी ट्रेनर), वीरेंद्र जगत, सावित्री साहू, मंजू रानी विश्वास, मनोज राजपूत, सविता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक सुनील जायसवाल ने किया और आभार प्रदर्शन व्याख्याता सतीश साहू ने किया।

State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN
Written by

State Head - STATE_HEAD_PRADUMMAN

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अन्य.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos