Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम सभा का निर्णय, बाहरी आयोजन से पहले लेनी होगी पूर्व अनुमति

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
ग्राम सभा का निर्णय, बाहरी आयोजन से पहले लेनी होगी पूर्व अनुमति

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

ग्राम सभा का निर्णय, बाहरी आयोजन से पहले लेनी होगी पूर्व अनुमति


परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए बड़े बोदल ग्राम सभा की बड़ी पहल

जगदलपुर बस्तर जिले के नानगुर तहसील अंतर्गत ग्राम बड़े बोदल में परंपरा, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में ग्राम सभा द्वारा पहल की गई है। 14 अक्टूबर 2024 को गांव के अटल चौक में ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर सूचना बोर्ड स्थापित किया गया।

ग्राम सभा की यह बैठक पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 (PESA) के अंतर्गत आयोजित की गई। बैठक में गांव की पारंपरिक व्यवस्था, सांस्कृतिक पहचान और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

ग्राम सभा द्वारा निर्णय लिया गया कि गांव में किसी भी प्रकार का बाहरी आयोजन, सभा अथवा कार्यक्रम आयोजित करने से पहले ग्राम सभा की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इस निर्णय के संबंध में सूचना बोर्ड स्थापित किया गया, ताकि ग्रामीणों और बाहर से आने वाले लोगों को ग्राम सभा के फैसले की जानकारी मिल सके।

बैठक में सरपंच पति सुखनाथ नाग, उपसरपंच गंगाराम कश्यप, माटी पुजारी टीरो नाग, कोटवार सुकरू कश्यप, पटेल सोमारू मंडावी, पुजारी फागुराम गोयल, ग्राम प्रमुख महेश गोयल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा रामकुरसो गोयल, तुलसीराम मंडावी, गुंजराम मंडावी, परदेसी कावासी, बंडकू राम कश्यप, ऐलीशा मंडावी, जदू राम नाग, संतराम नाग और अन्य ग्रामवासियों ने भी बैठक में सहभागिता की।

ग्राम सभा बड़े बोदल की इस पहल का उद्देश्य गांव की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos