गांधी लाल साहू
जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
*बिर्रा में 156वें वर्ष श्री राम नाम सप्ताह यज्ञ का भव्य आयोजन, 18 नवंबर से शुरू होगा धर्म महायज्ञ*
*📍 बिर्रा (जांजगीर-चांपा)*
श्री राम नाम सप्ताह महायज्ञ का भूमिपूजन 10 नवंबर को सुबह 10 बजे यज्ञाचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा विधिवत पूजन कर किया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य यजमान हेमेंद्र रमण सिंह राहूल बाबा सहित यज्ञ समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अखिल ब्रह्माण्ड जन नायक परम ब्रह्म परमेश्वर की असीम अनुकंपा से हमारे ग्राम बिर्रा में विगत 156 वर्षों से अखंड श्री रामनाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों द्वारा किया जा रहा है। इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ होगा।
इस रामनाम महायज्ञ में आप सभी भक्तजन, कीर्तन मण्डली, श्रद्धालु दर्शक एवं श्रोतागण सादर आमंत्रित हैं। समिति ने सभी से इस पुण्य आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की है।
*📅 कार्यक्रम विवरण:*
- यज्ञ प्रारंभ - कार्तिक शुक्ल पक्ष 09, बुधवार 18.11.2026
- देव उठनी - कार्तिक शुक्ल पक्ष 11, शुक्रवार 20.11.2026
- हवन, सहस्त्रधारा, पूर्णाहुति - मार्ग शीर्ष कृष्ण पक्ष 01, बुधवार 25.11.2026
*📌 आयोजक:*
*राम नाम जप सप्ताह यज्ञ समिति, बिर्रा*
*जिला - जांजगीर-चांपा (छ.ग.)*
*पं. जितेन्द्र तिवारी बिर्रा मो. 9752987607*
*📝 नोट:*
1. समिति के पास आया चन्दा का समस्त धन सुरक्षित रहेगा।
2. कीर्तन मण्डली अपना साजो समाज साथ में लेकर आवें।
3. प्रभावी कीर्तन मण्डली के लिये उचित पुरस्कार की व्यवस्था है।
*विनीत -*
*राम नाम जप सप्ताह यज्ञ समिति, बिर्रा*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!