Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम पंचायत बेलटिकरी में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने किया सम्मानित*

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

23/11/2026

किरण नायक 

ब्लॉक रिपोर्टर 

बसना, महासमुंद 

 

बसना। ग्राम पंचायत बेलटिकरी में मितानिन दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल भंवरपुर के मंडल अध्यक्ष श्री डेविड चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी द्वारा गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाली मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने कहा कि मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव और घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं जागरूकता पहुंचाने का सराहनीय कार्य कर रही हैं। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका सेवा, समर्पण और परिश्रम समाज के लिए प्रेरणादायक है।

 

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती नील कुमारी उसुमकुमार, उपसरपंच श्री भिखारी लाल चौधरी, पंच श्री घुरऊ बरिहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती द्वारका बरिहा, पंचायत सचिव श्री गंगाधर नेताम सहित ग्राम के समस्त सम्माननीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान मितानिन बहनों के सेवा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos