Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम पंचायत चिंतावरा में नल-जल योजना पर उठे सवाल, पानी टंकी की फिल्टर मशीन 3से4 महीने से गायब; बिना फिल्टर का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम पंचायत चिंतावरा में नल-जल योजना के तहत निर्मित पानी टंकी की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई पानी टंकी में लगी फिल्टर मशीन पिछले 3 से 4 महीनों से चोरी हो गई है। इसके बावजूद ग्रामीणों को बिना फिल्टर किए पानी की आपूर्ति किए जाने की बात सामने आ रही है।

 

बताया जा रहा है कि फिल्टर मशीन चोरी होने की जानकारी ग्राम पंचायत की सरपंच हेमबती पटेल को पहले से थी। इस मामले में लवन थाना में चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अब तक फिल्टर मशीन की व्यवस्था दोबारा नहीं हो पाई है।

 

सबसे बड़ा सवाल ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पेयजल की गुणवत्ता को लेकर है। आखिर जब जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को कई महीनों से फिल्टर मशीन नहीं होने की जानकारी है, तो अब तक इसकी वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? क्या ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी नहीं है?

 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना उचित फिल्टर व्यवस्था के पानी पीने से किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं, सरपंच हेमबती पटेल द्वारा स्वयं भी बिना फिल्टर का पानी पीने की बात कहे जाने की जानकारी सामने आई है।

 

अब उठ रहे हैं ये सवाल:

 

* 3-4 महीने बीत जाने के बाद भी फिल्टर मशीन की व्यवस्था क्यों नहीं हुई?

 

* चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे क्या कार्रवाई हुई?

 

* ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

 

* यदि दूषित पानी से ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?

 

ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी केवल पानी की आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीणों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कब तक आवश्यक व्यवस्था करते हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos