*डीजे डांस प्रतियोगिता में 52 टीमों ने लिया भाग*
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
13/11/2026
किरण नायक
ब्लॉक रिपोर्टर
बसना,महासमुंद
सरायपाली। ग्राम तमकेनी में दिवंगत कलाकार गजानंद बेहेरा की स्मृति में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि गजानंद बेहेरा स्वयं एक उत्कृष्ट डांसर थे, जिनका सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी पुण्यतिथि पर ग्रामवासियों द्वारा प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम बैगा शौकीलाल सिदार द्वारा खंभेश्वर महाराज की पूजा-अर्चना एवं वंदन के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश सिदार ने मां सरस्वती एवं स्वर्गीय बेहेरा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश सिदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि ग्रामीण एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।
वहीं पूर्व सरपंच कल्पना जगत ने स्वस्थ जीवन के लिए नृत्य को आवश्यक बताया। इस वर्ष प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़, सारंगढ़, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बालोद एवं राजनांदगांव सहित ओडिशा के सोहेला, बरगढ़, पाईकमाल और झारसुगुड़ा क्षेत्र के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तीनों विधाओं में कुल 52 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर आधारित थीम डांस प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता के परिणामों में एकल नृत्य में अंकिता पाईकमाल ने प्रथम, प्रियंका सोना संबलपुर ने द्वितीय, मुस्कान साहू बालोद ने तृतीय, काजल सेन गरियाबंद ने चतुर्थ, रश्मिता विश्वाल बरगढ़ ने पंचम, जीवन साहू महासमुंद ने छठवां एवं पुष्पा दास बड़ेढाबा ने सातवां स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार युगल नृत्य प्रतियोगिता में पवन-हीना रायपुर प्रथम, दीपमाला-राजेश सारंगढ़ द्वितीय, मानिक-हीरा सुनसुनिया तृतीय, साधना-सरगम जांजगीर-चांपा चतुर्थ, प्रमिला-पार्वती रायपुर पंचम, द लिटिल स्टार सरायपाली छठवां एवं यश शेखर बागबाहरा सातवें स्थान पर रहे।
समूह नृत्य प्रतियोगिता में सांवरिया ग्रुप सलखण्ड प्रथम, हमर छत्तीसगढ़ ग्रुप बड़े साजापाली द्वितीय, वन स्टेप ग्रुप झारसुगुड़ा तृतीय, विंध्यवासिनी ग्रुप दादरगांव चतुर्थ, प्रतिभा डांस ग्रुप जांजगीर-चांपा पंचम, आर.एन. समदर छठवां, साइनिंग डांस ग्रुप चंडी-बागबाहरा सातवां, आर्यन डांस ग्रुप जांजगीर-चांपा आठवां, मन के मीत डांस ग्रुप कसडोल नौवां एवं शिवम डांस ग्रुप भंवरपुर ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं विजेता टीमों को आयोजकों द्वारा उपहार, प्रतीक चिह्न एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में सरपंच एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश सिदार, जय भवानी मोटर्स एवं जानडियर ट्रैक्टर्स सरायपाली के संचालक आनंद कुमार नायक, कन्हैया नायक, भूपेंद्र सिंह नेताम (मनकी), पूर्व सरपंच कल्पना एवं सौमेंद्र जगत, देवानंद बेहेरा, मोहित राम पटेल (भदरपाली), राकेश अग्रवाल (गड़फुलझर), रुक्मण दास मानिकपुरी (चिमरकेल), दुखनाशन बारिक (मोहका), सचिव भवानी सिंह सिदार, दिवाकर नेताम (पझरापाली), राहुल बेहेरा, नरेश बारिक (पीपलपाली), जनपद सदस्य कुमोदिनी भोई, ललित कुमार साहू (मुंडपहार), चरण साहू (खपरीडीह), जयंत जगत, हरिचरण सिदार (मनकी), डिंगीलाल सिदार, अजय जगत (अंतर्ला), जितेंद्र साहू (अंतर्ला), अखिलेश साहू, उमेश साहू, रमन करायत, वेदप्रकाश जगत, गोवर्धन जगत, रोहित कुमार प्रधान बस्ती सरायपाली, कृपानिधि साहू, चितरंजन प्रधान भालुकोना, मणिचरण सिदार एवं लोकेश प्रधान मुंडपहार, कौशिक विशाल, आशीष विशाल, तपन भोई बानीपाली, प्रदीप चौधरी परसदा एवं प्रशांत साहू बैंगनडीह सहित अनेक ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके साथ ही ग्राम समिति तमकेनी, गौरा-गौरी समिति, जे.बी.डी. कबड्डी दल, हनुमान भक्तगण एवं समस्त पंचगणों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन अजय कुमार प्रधान तमकेनी एवं प्रेमानंद भोई बहुपंथी ने किया।
प्रतियोगिता में संजय प्रधान, अरुण विशाल, लक्ष्मीधर प्रधान एवं विकास प्रधान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। लगातार चौदह घंटे तक चले इस आयोजन में अंतिम समय तक दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए शानदार मंच उपलब्ध कराने तथा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान देने के लिए तमकेनी के समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!