Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम गुदुमदेवरी के माध्यमिक शाला में बालिका शौचालय का उद्घाटन, छात्राओं ने शासन का जताया आभार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के जनपद पंचायत मरवाही अंतर्गत ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी के माध्यमिक शाला में आज दिनांक 23 नवंबर 2026 को VB G-RAM-G योजना के तहत निर्मित बालिका शौचालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की महिला सरपंच, महिला पंच, महिला शिक्षिका एवं विद्यालय की बालिकाओं की उपस्थिति में शौचालय का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने विद्यालय में शौचालय निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय में बालिका शौचालय का निर्माण होने से छात्राओं को स्वच्छता, सुविधा और निजता से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। विशेषकर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए यह सुविधा शिक्षा के अनुकूल वातावरण बनाने और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान महिला जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षिकाओं की सहभागिता ने विद्यालय में बालिकाओं की सुविधाओं, सम्मान और सुरक्षित वातावरण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

विद्यालय में बालिकाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos