Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

ग्राम गढ़िया में नया आंगनवाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
ग्राम गढ़िया में नया आंगनवाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

ग्राम गढ़िया में नया आंगनवाड़ी भवन निर्माण का हुआ भूमि पूजन

ग्राम सरपंच भरत कश्यप के हाथों भूमि पूजन के साथ कार्य शुभारंभ

भूमिपूजन पर भरत ने कहा हमारी सरकार हर स्तर पर विकास के लिए संकल्पित अब हम सब एक कदम और आगे बढ़ेंगे

*🛑जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:- जिला बस्तर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया के लिए आज का दिन खुशियों  का रहा। विदित हो कि आज 20 अक्टूबर को  गढ़िया ग्राम सरपंच श्री भरत कश्यप के हाथों विधि विधान से पूजा अर्चना के  साथ मासापारा में नया आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन कर कार्य शुभारंभ किया गया। गढ़िया सरपंच श्री भरत ने कहा कि वर्षों से ग्रामवासियों के बीच आंगनवाड़ी भवन की मांग और जरूरत रही जो आज भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन के मंगल कार्य से पूरे होने जा रही है। भरत ने कहा कि वर्तमान सरकार हर स्तर पर विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि निश्चित है इससे गांव में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हम सब एक कदम और आगे बढ़ेंगे। इस दौरान गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, उपसरपंच संतुराम, पीलूराम बघेल ,निरंजना बघेल,चेतन ग्वाल,लखन कश्यप,सामनाथ ,राजेश कश्यप ,अर्जुन यादव,ढोल मौर्य,चीतूँ सहित गाँव के पुजारी,कोटवार ग्रामवासियों उपस्थित थे।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos