Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

● *ग्राम अर्जुनी में जुआ खेलने वाले 11 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

✍️जिला संवाददाता प्रकाश कुमार साहू 

बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

*बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*

थाना भाटापारा ग्रामीण

दिनांक: 18.11.2026

● *आरपियों के कब्जे से कुल ₹44,200 नगदी रकम जप्त*

● *छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर की गई कड़ी वैधानिक कार्रवाई*

 

पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ, सट्टा और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 18.11.2026 को क्षेत्र में दबिश देकर जुआ खेल रहे शातिर जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।  

 

*कार्रवाई का विवरण:*- आज दिनांक 18.11.2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में दैहान के पास कुछ लोग अवैध रूप से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से जुआ खेल रहे कुल 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल ₹44,200 (लीस हजार दो सौ रुपये) नगदी जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।  

 

आरोपियों का विवरण:

1. भोला यदु (पिता सेवाराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

2. टीकाराम रजक (पिता घासीराम, उम्र 58 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

3. अशोक साहू (पिता बहुरिक साहू, उम्र 49 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

4. राजेश यादव (पिता आशाराम यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

5. जितेन्द्र वर्मा (पिता धनीराम, उम्र 36 वर्ष, निवासी- मुढ़ीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण)

6. सहदेव रजक (पिता मंगरू, उम्र 32 वर्ष, निवासी- मुढ़ीपार, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

7. लतेल काठले (पिता अधिन काठले, उम्र 64 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

8. बलदाऊ काठले (पिता नारद, उम्र 35 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

9. धनेश्वर सत्यम (पिता नारद, उम्र 36 वर्ष, निवासी- खैरताल, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

10. संजय पटेल (पिता गोर्धन पटेल, उम्र 40 वर्ष, निवासी- टोनाटार, थाना भाटापारा ग्रामीण)  

11. राजेंद्र साहू (पिता दाऊलाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी- अर्जुनी, थाना भाटापारा ग्रामीण)

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos