शेखवा पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरपंच और पंच पर शासकीय डबरी हड़पने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
ग्राम पंचायत शेखवा में पद के दुरुपयोग और शासकीय रिकॉर्ड में हेरफेर का गंभीर मामला सामने आया है। सरपंच और वार्ड क्रमांक 5 के पंच आकाश सिंह मरावी पर मिलीभगत कर दूसरे के नाम पर दर्ज डबरी को अपने निजी पट्टे में शामिल कराने का आरोप लगा है।
मुख्य आरोप व घटनाक्रम
* पट्टे में हेरफेर: आरोप के अनुसार, पंच आकाश सिंह मरावी ने अपने पद के प्रभाव का इस्तेमाल कर पहले से दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज शासकीय डबरी को अपने निजी पट्टे में दर्ज करवा लिया।
* अवैध कब्जा: पट्टा बनते ही डबरी पर कब्जा कर वहां धान का थरहा (पौध) लगवा दिया गया।
* मिलीभगत का संदेह: ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के सहयोग के बिना राजस्व और पंचायत रिकॉर्ड में ऐसा फर्जीवाड़ा संभव नहीं है।
उठते प्रशासनिक सवाल
* दूसरे के नाम दर्ज शासकीय डबरी का निजी पट्टा कैसे जारी हुआ?
* इस हेरफेर में पंचायत और राजस्व विभाग के किन अधिकारियों की संलिप्तता है?
* क्या प्रशासन मामले की जांच कर अवैध पट्टा निरस्त करेगा?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सबकी नजर प्रशासन के एक्शन पर टिकी है।
अभिषेक कुमार पाण्डेय
स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
Hamar pradesh CG
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!