रिपोर्टर=अमित कुमार दोहरे हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ रायपुर
🔹 आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से 05 नग चोरी की मोटर मशीनें बरामद।
🔹 चोरी की घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG 26 E 7100 जप्त।
🔹 बरामद एवं जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹5.50 लाख।
🔹 आरोपियों द्वारा चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने का प्रयास किया जा रहा था।
🔹 चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
🟦 घटना का संक्षिप्त विवरण
ग्राम बेवरती स्थित गौठान शेड से मोटर मशीन चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 324/2026, धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चोरी की मोटर मशीनों को कबाड़ी दुकान में बेचने के लिए आए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने माकड़ी क्षेत्र में पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा 08.09.2026 को डामर प्लांट से मोटर मशीन चोरी करने की बात स्वीकार की गई। आरोपियों की निशानदेही पर 05 नग मोटर मशीनें बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार CG 26 E 7100 जप्त की गई।
प्रकरण में आरोपियों द्वारा एक राय होकर अपराध करना पाए जाने पर धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!