Home /
खबरे काम की /
*गोवर्धनभाठा सिहावा में बनेगा सामुदायिक शौचालय , श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत*
*गोवर्धनभाठा सिहावा में बनेगा सामुदायिक शौचालय , श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत*
Chhattisgarh local news
✍️ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम नगरी ,जिला - धमतरी *हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*
*जनपद सभापति शुभम नवीन यदु ने जनपद विकास निधि से निर्माण कराने का दिया आश्वासन , यादव समाज ने जताया आभार*
*नगरी/सिहावा*। महानदी के तट पर स्थित गोवर्धन भाठा सिहावा अंचल का एक प्रतिष्ठित धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। महानदी के उद्गम का क्षेत्र और सप्तऋषियों की पुण्यभूमि के रूप में प्रसिद्ध इस अंचल में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिला प्रशासन भी क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा नए प्रोजेक्ट के माध्यम से सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है
गोवर्धन भाठा में सावन माह के दौरान पूरे महीने भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यादव समाज द्वारा भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसके अलावा माघ पूर्णिमा मेले के दौरान भी यहां बड़ी संख्या में लोगों का आगमन होता है।
इतने महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल होने के बावजूद परिसर में सामुदायिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत नगरी के सभापति शुभम नवीन यदु ने अपने जनपद विकास निधि से गोवर्धन भाठा में सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।
सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने से सावन माह, कार्तिक पूर्णिमा एवं माघ पूर्णिमा मेले सहित अन्य धार्मिक आयोजनों में पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छता एवं सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे धार्मिक स्थल की व्यवस्था बेहतर होने के साथ पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस जनहितकारी पहल के लिए सर्व यादव समाज सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष नंद यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीके यादव सहित समाज के लोगों ने जनपद सभापति शुभम नवीन यदु के प्रति आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
Written by
State Head - KISHOR_HP
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!