*गैस वितरण वाहनों में अब बजेगा जागरूकता गीत "भाई आया रे गैस सिलेंडर"*,खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
Thursday, October 1 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*गैस वितरण वाहनों में अब बजेगा जागरूकता गीत "भाई आया रे गैस सिलेंडर"*,खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
*गैस वितरण वाहनों में अब बजेगा जागरूकता गीत "भाई आया रे गैस सिलेंडर"*,खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*

 

*gas वितरण वाहनों में अब बजेगा जागरूकता गीत "भाई आया रे गैस सिलेंडर"*,खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*

बलौदाबाजार,30 सितम्बर 2026/एलपीजी गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के दौरान बरती जाने वाली लापरवाहियों और उससे होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। अब जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों के वितरण वाहनों (डिलीवरी वाहनों) में सुरक्षा जागरूकता गीत "भाई आया रे गैस सिलेंडर" अनिवार्य रूप से बजाया जाएगा।

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार खाद्य अधिकारी पुनीत राम के द्वारा जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों को अपने डिलीवरी वाहनों में यह सुरक्षा गीत बजाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से प्राप्त पत्र के अनुपालन में जारी किया गया है।

 

*जागरूकता फैलाने का उद्देश्य*

गैस सिलेंडर लेते समय उपभोक्ताओं द्वारा अक्सर सील और वजन की जांच करने में अनदेखी की जाती है, जिसके कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एलपीजी सुरक्षा मानकों, सील जांच और वजन संबंधी जानकारियों के प्रति जागरूक करना है ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।

 hamarpradeshcg.com 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos