हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर योगेश शर्मा
पत्थलगांव, जिला जशपुर
# गुजरात प्रवास पर विधायक गोमती साय ने दाहोद जिला भाजपा कार्यालय में ली संगठनात्मक बैठक
**संगठन की आगामी गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश**
पत्थलगांव। गुजरात प्रवास के दौरान पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी श्रीमती गोमती साय ने जिला भाजपा कार्यालय, दाहोद में संगठनात्मक बैठक ली।
बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, सांगठनिक कार्यों तथा जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक गोमती साय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया।
बैठक के माध्यम से आगामी गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में चर्चा की गई।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!