Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गीदम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, तालाब में उतरकर व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गीदम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, तालाब में उतरकर व्रतियों ने दिया सूर्य को अर्घ्य

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर - गौतम रंगारी
ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)

 

गीदम। नगर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा रविवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठ महापर्व के अवसर पर गीदम के तालाब में व्रतधारी महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने तालाब के पानी में उतरकर भगवान सूर्य की उपासना की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा की सामग्री, फल, फूल, नारियल, गन्ना और प्रसाद से सजे सूप एवं दउरा लेकर पूजा स्थल पहुंचीं। तालाब के किनारे पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।

छठ पूजा के दौरान तालाब परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। परिवार के सदस्य और अन्य श्रद्धालु भी पूजा में शामिल हुए। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और पूजा-पाठ से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

छठ महापर्व भारतीय संस्कृति में प्रकृति और सूर्य उपासना का विशेष महत्व दर्शाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में श्रद्धालु शुद्धता, संयम और निष्ठा के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की आराधना करते हैं।

गीदम में भी छठ पूजा के आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ इस महापर्व में भाग लिया।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos