गीदम में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
October 20, 2026, 07:57 PM
5 Min Read 0 Comments
गीदम में धूमधाम से निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | hamarpradeshcg.com रिपोर्टर – गौतम रंगारी | ब्यूरो चीफ, दंतेवाड़ा
दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर में मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और माता रानी के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा कोभावुक मन से विदाई दी। नवरात्र पर्व के समापन पर श्रद्धालुओं की आंखें नम नजर आईं। भक्तों ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण विसर्जन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तैनाती रही। पारंपरिक रीति-रिवाजों और भक्तिमय माहौल के बीच विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मां दुर्गा की विदाई के साथ ही नगर में अगले वर्ष माता रानी के आगमन की प्रतीक्षा और भक्ति की भावनाएं देखने को मिलीं।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🌐 वेबसाइट: hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!