✍️
*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*
दंतेवाड़ा 24 अक्टुबर। लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के उद्देश्य से आज गीदम में कांग्रेस द्वारा ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत रैली निकालकर अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी की उपस्थिति में तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनिल कर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक मतदाता के वोट की गरिमा बनाए रखने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, आदिवासी कांग्रेस, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, मंडल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संदेश दिया कि वोट केवल मतदान का अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है।
‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम लोकतंत्र, संविधान और जन अधिकारों की रक्षा के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने वाला रहा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!