Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*गीदम में 28 नवंबर को लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, 150 पदों पर होगी सीधी भर्ती*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज रिपोर्टर - गौतम रंगारी ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)

 

*निजी क्षेत्र की तीन कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं को स्थानीय सहित गुजरात और हैदराबाद में मिलेगा रोजगार का अवसर*

दंतेवाड़ा, 23 नवंबर 2026। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा द्वारा 28 नवंबर 2026, शनिवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गीदम में एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें निजी क्षेत्र की तीन कंपनियों द्वारा कुल 150 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

 

     रोजगार मेले में के.के. एंटरप्राइजेज द्वारा 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 25 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए प्रोडक्ट चेकिंग, मेंटेनेंस, मशीन ऑपरेटर एवं असेंबली लाइन एसी के होंगे, जबकि 25 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए बल्ब असेंबली, बल्ब टेस्टिंग एवं बल्ब पैकिंग के निर्धारित हैं। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को राजकोट (गुजरात) में ₹15,964 से ₹24,368 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही पीएफ, ईएसआई, निःशुल्क आवास, बस, कैंटीन एवं यूनिफॉर्म की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

 

     इसी प्रकार हेवन सिक्योरिटी एंड कॉर्पोरेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं अथवा किसी भी विषय में स्नातक निर्धारित है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को हैदराबाद में ₹18,000 से ₹21,000 प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ, आवास एवं मेडिकल सुविधा प्रदान की जाएगी।

वहीं श्रामिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 50 पदों पर केवल पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआईध्एनटीसीध्एनसीवीटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को ₹15,235 से ₹18,000 प्रतिमाह वेतन के साथ पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। इनकी पदस्थापना जिले के पालनार, कुआकोंडा, बारसूर, किरंदुल एवं कटेकल्याण क्षेत्र में की जाएगी। इसके अतिरिक्त ईपीएफ एवं मेडिकल सुविधा भी मिलेगी।

 

     जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। इच्छुक युवक-युवतियां निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से इस निःशुल्क रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की गई है। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 07856-252520 पर संपर्क किया जा सकता है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos