Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गीदम धान खरीदी केंद्र में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रबंधन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
गीदम धान खरीदी केंद्र में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रबंधन

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
रिपोर्टर - गौतम रंगारी
ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)

गीदम, 14 नवंबर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसी क्रम में गीदम धान खरीदी केंद्र में भी खरीदी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। खरीदी केंद्र में इस वर्ष कुल 1,732 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 6,108.33 हेक्टेयर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धान खरीदी के लिए अब तक 1 टोकन जारी किया गया है। वहीं खरीदी केंद्र में 1,000 नग बारदाने की प्राप्ति हो चुकी है। 15 नवंबर से खरीदी प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा।

धान खरीदी शुरू होने को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। अब किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित टोकन एवं खरीदी व्यवस्था के अनुसार केंद्र पहुंचना होगा।

पिछले वर्ष भी गीदम खरीदी केंद्र में 40000 क्विंटल की खरीदी हुई थी इस वर्ष भी 40 हजार क्विंटल होने की या उससे कम खरीदी होने की संभावना है जिसके पीछे बीते समय में आए 2 चक्रवात थे। जिसके चलते खड़ी फसलों पर अधिक प्रभाव पड़ा है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos