Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गांजा-सिगरेट पीते 7 स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, कोरबा स्कूल प्रबंधन ने जारी किया TC नोटिस

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
1,027 Views 5 Min Read 0 Comments
गांजा-सिगरेट पीते 7 स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, कोरबा स्कूल प्रबंधन ने जारी किया TC नोटिस

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 
ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान 


जिला - कोरबा पाली

 

गांजा-सिगरेट पीते 7 स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, कोरबा स्कूल प्रबंधन ने जारी किया TC नोटिस

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत हरदीबाजार क्षेत्र के कोरबी धतूरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शिक्षा और समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। स्कूल के सात छात्र-छात्राओं का नशा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने पांच छात्रों और दो छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC) जारी करने का नोटिस थमा दिया है 

खंडहर में गांजा और सुनसान जगह पर सिगरेट के कश- जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। 14 नवंबर के बताए जा रहे पहले वीडियो में स्कूल की यूनिफॉर्म पहने पांच छात्र विद्यालय परिसर के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा इमारत में बैठकर गांजा पीते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में कक्षा नौवीं की दो छात्राएं एक सुनसान स्थान पर सिगरेट पीती और आपस में अभद्र भाषा का उपयोग करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद छात्राओं ने रील बनाने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया था, जो बाद में वायरल हो गया।

प्राचार्य की सख्ती, डीईओ को नहीं है मामले की खबर वीडियो सामने आने के बाद - विद्यालय के प्राचार्य बलभद्र सिंह ने तत्काल शाला प्रबंधन समिति (SMC) और संबंधित बच्चों के अभिभावकों की आपात बैठक बुलाई। बैठक में अभिभावकों को उनके बच्चों की करतूत का वीडियो दिखाया गया। अनुशासनहीनता के इस गंभीर मामले में सख्त कदम उठाते हुए प्रबंधन ने सभी सातों विद्यार्थियों को स्कूल से निष्कासित करने (TC जारी करने) का नोटिस दिया है।

हालांकि, प्राचार्य द्वारा इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को पत्र भेजने की बात कही गई है, लेकिन डीईओ टीपी उपाध्याय ने पूरे मामले से अपनी अनभिज्ञता जताई है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos