✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.174 किलो गांजा और एक बाइक जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 3 हजार 700 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांजा लेकर चिचदो मोड़ की ओर से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी फारुख खान उर्फ करी अज्जू (45), निवासी खुंटापारा के कब्जे से 5.174 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की कीमत 2 लाख 58 हजार 700 रुपये आंकी है। गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही HF Deluxe बाइक क्रमांक CG 08 AS 3992, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है, उसे भी जब्त किया गया।
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी NDPS एक्ट और आबकारी अधिनियम के तीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में प्रशिक्षु DSP सुमन जायसवाल, उप निरीक्षक ओम साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!