Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 गलत तरीके से कॉपर-टी लगाने से बिगड़ी प्रसूता की हालत? जशपुर में इलाज के दौरान मौत

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
84 Views 5 Min Read 0 Comments
   🚨 गलत तरीके से कॉपर-टी लगाने से बिगड़ी प्रसूता की हालत? जशपुर में इलाज के दौरान मौत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, 30 दिनों में 6 अस्पतालों में चला इलाज; कटक में थमी सांसें

 

जशपुरनगर, 31 अगस्त 2026। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के करसई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर प्रसव के बाद गलत तरीके से कॉपर-टी लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि कॉपर-टी लगाने के बाद महिला के पेट में तेज दर्द शुरू हुआ और धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

 

मामले को लेकर अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और जिम्मेदारी को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

29 जुलाई को हुआ था प्रसव

 

जानकारी के अनुसार, करसई निवासी प्रफुल्ला हंसरा का 29 जुलाई को करसई के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद उन्हें गर्भनिरोधक के रूप में कॉपर-टी लगाए जाने की बात सामने आई है।

 

परिजनों के अनुसार, इसके बाद महिला को पेट में असहनीय दर्द होने लगा और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। हालत गंभीर होने पर उसे कुनकुरी रेफर किया गया।

 

एक के बाद एक कई अस्पतालों में चला इलाज

 

महिला की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे आगे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज, फिर सुंदरगढ़, बुर्ला और अंत में कटक के अस्पताल ले जाया गया। करीब एक महीने तक अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चलने के बाद कटक में महिला की मौत हो गई।

 

परिजनों का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर कॉपर-टी लगाने में कथित लापरवाही के कारण संक्रमण फैल गया, जिसके चलते महिला की हालत गंभीर होती चली गई। हालांकि, मौत की वजह की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

 

मामले में स्वास्थ्य विभाग ने पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ जीके जात्रा के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रसव के बाद कॉपर-टी लगाने की प्रक्रिया में वास्तव में कोई चिकित्सकीय लापरवाही हुई थी और क्या इसका महिला की मौत से सीधा संबंध था? इन सवालों का जवाब जांच और मेडिकल रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos