गरीयाबंद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन
Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

गरीयाबंद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद 

 

*गरीयाबंद में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन*

 

*गरीयाबंद:* वोट चोरी और लोकतंत्र पर हमले के आरोप को लेकर आज गरीयाबंद में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन किया और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

 

शहर के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

 

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने वोटों की चोरी कर पूरे देश की जनता को छला है। लोकतंत्र खतरे में है और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

 

*प्रदर्शन में ये रहे मौजूद:*

कार्यक्रम में पूर्व विधायक *अमितेश शुक्ला*, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष *सुखचंद बेसरा*, विधायक जनक ध्रुव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नेताओं ने कहा कि हाईकोर्ट के जज ने भी माना है कि चुनाव आयोग ने गलत बयानबाजी की है। वोट चोरी करने वालों को जेल भेजना चाहिए। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए षड्यंत्र कर रही है, लेकिन जनता अब लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos