Home /
खबरे काम की /
गरियाबंद: सहायक आयुक्त के स्थानांतरण आदेश के खिलाफ एकजुट हुए ऑपरेटर, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
गरियाबंद: सहायक आयुक्त के स्थानांतरण आदेश के खिलाफ एकजुट हुए ऑपरेटर, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद, 13 नवंबर 2026
समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2026-27 प्रारंभ होने से पूर्व सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला गरियाबंद द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश क्रमांक 688 दिनांक 07.11.2026 के विरोध में कंप्यूटर ऑपरेटर संघ *एकजुट हो गया है।*
इस आदेश के तहत जिले के कंप्यूटर ऑपरेटरों को उनके मूल कार्यस्थल से हटाकर लगभग 180 किलोमीटर दूर अन्य विकासखण्डों के धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ किया गया है।
छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का कहना है कि अल्प मानदेय पर कार्य करने वाले ऑपरेटरों के लिए इतनी दूर जाकर ड्यूटी करना आर्थिक और पारिवारिक दृष्टि से बेहद कठिन है। महिला ऑपरेटरों को छोटे बच्चों की परवरिश और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विरोध स्वरूप संघ ने आज 13 नवंबर शुक्रवार को गांधी मैदान, तिरंगा चौक गरियाबंद में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पश्चात तिरंगा चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शांतिपूर्ण रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
उल्लेखनीय है कि संघ द्वारा 10 नवंबर को ही कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को आंदोलन की लिखित सूचना दे दी गई थी।
*मांग:*
स्थानांतरण आदेश क्रमांक 688 पर तत्काल रोक लगाते हुए सभी ऑपरेटरों को उनके गृह ब्लॉक/मूल केंद्रों में ही यथावत कार्य करने दिया जाए।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!