✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज | जिला रिपोर्टर - जागेश्वर पटेल, गरियाबंद
गरियाबंद लाइवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, पहले आओ पहले पाओ
गरियाबंद, 29 अक्टूबर 2026। जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, गरियाबंद में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवक-युवतियों को लगभग तीन माह का निःशुल्क गैर-आवासीय कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसमें 15 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी कंप्यूटर हेल्पडेस्क और फोर व्हीलर सर्विस असिस्टेंट पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं नव्या प्रोजेक्ट के तहत 16 से 25 वर्ष की युवतियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा जाति एवं निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ लाइवलीहुड कॉलेज, टोनही नाला के आगे, देवभोग रोड, गरियाबंद में जल्द आवेदन करें। पहले आवेदन करने वाले हितग्राहियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!