गरियाबंद - राजा डेरा जंगल से 21 लाख का नक्सली डंप बरामद, 2 महिला नक्सली सहित 3 गिरफ्तार
State Head - MANOJ
November 01, 2026, 09:08 AM
5 Min Read 0 Comments
✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद
गरियाबंद - राजा डेरा जंगल से 21 लाख का नक्सली डंप बरामद, 2 महिला नक्सली सहित 3 गिरफ्तार
गरियाबंद/मैनपुर: गरियाबंद जिले की पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजा डेरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया 21 लाख रुपये का डंप बरामद किया है। इस दौरान 2 महिलाओं सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा डेरा गांव के पहाड़ी क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां 3 लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से नक्सलियों द्वारा डंप की गई 21 लाख रुपये की नगद राशि बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में 2 महिला और 1 पुरुष शामिल हैं। दोनों महिलाएं आत्मसमर्पित नक्सली हैं जो पूर्व में सक्रिय थीं। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों द्वारा पहले कई जगह सामान और राशि को जमीन में डंप किया जाता है, यह भी उसी में से एक था। गिरफ्तार आरोपियों में से एक महिला 1 करोड़ के इनामी नक्सली चलपति की गार्ड भी रह चुकी है।
बीएनएस और यूएपीए के तहत मामला दर्ज
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 61(2) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की धारा 17, 18, 20, 38, 40 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि जंगल में और कहां-कहां नक्सलियों ने हथियार और नकदी के डंप छिपा रखे हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!