✍️*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज जिला रिपोर्टर जागेश्वर पटेल गरियाबंद*
गरियाबंद में भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान, कल गांधी मैदान में सभा सम्बोधित करेंगे कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद द्वारा शुक्रवार, 30 अक्टूबर को "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" अभियान के तहत विशाल जनसभा और भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे गांधी मैदान, गरियाबंद में विशाल जनसभा से होगी।
जनसभा के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेबशामिल होंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी, राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद सहित जिले के पूर्व विधायकगण, वरिष्ठ नेता, सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
जनसभा के समापन के पश्चात गांधी मैदान से सिविल लाइन तक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!