*गरियाबंद में फिर दिखा तेंदुआ, कुत्ते को उठाकर ले जाने की कोशिश से ग्रामीणों में दहशत*
गरियाबंद। जिले के कोटेबतर क्षेत्र में करीब चार महीने बाद एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शुक्रवार को चटनापारा चेकडेम के पास तेंदुआ एक कुत्ते को दबोचकर जंगल की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां देखी गई थीं। काफी समय तक तेंदुआ नजर नहीं आने के बाद अब दोबारा उसकी मौजूदगी से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
*कैमरा ट्रैप से होगी निगरानी, जंगल में गश्त बढ़ाने की तैयारी*
तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग द्वारा कैमरा ट्रैप के माध्यम से निगरानी की तैयारी की जा रही है। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने पर जोर दिया जा रहा है।
ब्लॉक रिपोर्टर -
नेमीचंद सिन्हा गरियाबंद
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
8319995619
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!